विदिशा जिले के कुरवाई में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान के अंतर्गत प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। पटेल लैंडमार्क में आयोजित इस सम्मेलन में सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद डॉ. लता वानखेड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री रवि सोनी सहित विभिन्न समाजों के गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, अभिभाषक संघ के सदस्य और नगर के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. लता वानखेड़े एवं अन्य वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और नागरिकों की जिम्मेदारियों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों के साथ कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों की गतिविधियों पर भी अपनी बात रखी।

इस दौरान युवाओं और आम नागरिकों से राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक रहने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सम्मेलन में शामिल सभी अतिथियों और प्रबुद्ध नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

कुरवाई, विदिशा से रिपोर्ट।