उज्जैन जिले के कायथा से बड़ी खबर है, जहां मोटर स्टार्टर चोरी के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्राम सुमराखेड़ा में खेत से मोटर स्टार्टर चोरी करने के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी संतोष को भी कायथा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया मोटर स्टार्टर बरामद किया है। साथ ही मक्सी थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा के नेतृत्व में कायथा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है।

रिपोर्ट: अजय नवरंग | कायथा