विदिशा से लोन के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर का मामला सामने आया है विदिशा के ग्यारसपुर क्षेत्र में लीज की जमीन पर KCC लोन लेने के लिए सरपंच की कथित फर्जी मुहर और हस्ताक्षर इस्तेमाल करने का मामला सामने आया है।

ग्राम पंचायत बंजारिया के सरपंच गजराज सिंह लोधी ने यह आरोप लगाया है कि ग्राम मेहदौन निवासी भीकम सिंह राजपूत ने उनकी 5G सील और सिग्नेचर का उपयोग किया है मामला दीवानगंज स्थित इंडसइंड बैंक में दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान सामने आया।

बैंक कर्मचारी सरपंच के घर पहुंचे तो उन्होंने डिक्लेरेशन फॉर्म पर दर्ज हस्ताक्षर अपने नहीं होने की बात कही। सरपंच ने बैंक प्रबंधन और पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है  जिले में यह पहला मामला नहीं है जहां फर्जी हस्ताक्षर का उपयोग किया गया हो प्राइवेट बैंक को से लोन के नाम पर कई जगह सरपंच और सचिव के हस्ताक्षर कर और उनकी सेल बनवाकर लगा दी जाती है