📰 पूरी खबर:
नीमच। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3040 (सत्र 2027–28) के अंतर्गत डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मुकेश साहू द्वारा रोटरी क्लब नीमच के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन शरद जैन को 'चेयरमैन – डिस्ट्रिक्ट मेडिकल ड्रग बैंक प्रमोशन कमेटी' के पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर रोटरी क्लब नीमच परिवार और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य घरों में रखी अप्रयुक्त (Unused) दवाइयों और डॉक्टरों के पास उपलब्ध मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) सैंपल मेडिसिन को एकत्र कर एक सुरक्षित 'ड्रग बैंक' बनाना है। एकत्र की गई इन दवाइयों को गुणवत्ता जाँच के बाद उन ज़रूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों तक नि:शुल्क पहुँचाया जाएगा, जो दवाइयाँ खरीदने में असमर्थ हैं।
रोटेरियन शरद जैन ने बताया कि उनका लक्ष्य डिस्ट्रिक्ट 3040 के सभी रोटरी क्लबों, चिकित्सकों और कम्युनिटी पार्टनर्स को साथ लेकर दवाइयों की बर्बादी रोकना और बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है। जल्द ही इस योजना के तहत व्यापक जन-जागरूकता अभियान और दवा संग्रह केंद्र शुरू किए जाएँगे। इस उपलब्धि पर रोटरी परिवार ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।