📰 पूरी खबर:
देवास। मध्यप्रदेश में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह की जगह 2014 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मीना को देवास का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, ऋतुराज सिंह को मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद की जगह बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा देवास के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। पुनीत गेहलोद को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बनाया गया है।
देवास की यादों में रहेंगे दोनों अधिकारी
अधिकारियों का तबादला प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन उनके कार्यों की छाप लोगों के दिलों में बनी रहती है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गेहलोद को देवास में उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद है कि नई जिम्मेदारियों में भी दोनों अधिकारी जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे।
देवास से ब्यूरो चीफ अभिषेक सोनी की रिपोर्ट