नीमच- पिछले दिनों जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी  प्रतियोगिता में नीमच के  ग्राम विशनियां निवासी ज्ञानचंद चोरड़िया के सुपोत्र व नवीन जैन के पुत्र नमन जैन ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया है। और नीमच का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
नमन जैन की उपलब्धि पर प्रशिक्षकों व क्षेत्र वासियों ने बधाई दी है।

पूर्व में भी जीत चुके हैं अनेक पदक-
नमन जेननेबतायाकी पूर्व में केवीएस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक , जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक, इंटर एशियाई प्रतियोगिता में कांस्य पदक, खेलो इंडिया नेशनल प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त कर और भी अनेक प्रादेशिक व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर उतकष्ट प्रदर्शन किया है।

जबलपुर में ले रहे हैं प्रशिक्षण-नमन जैन वर्तमान में जबलपुर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। और निरंतर अभ्यास व प्रशिक्षण से भविष्य और भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद जता रहे हैं ।