राजगढ़ के छापीहेड़ा नगर में बुधवार दोपहर में सेदरा रोड मुक्तिधाम के पास बायपास रोड पर बाइक पर छापीहेड़ा से कुआखेड़ा गाँव जा रहे थे पति-पत्नी पुत्री उसी समय बाय पास रोड पर अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से निकल रहे लोगों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद  तीनों घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। इस टक्कर में
‎कुशाल सिंह दांगी उम्र 40 वर्ष निवासी कुआखेड़ा के पैर फैक्चर, राधा पति कुशाल दांगी उम्र 32 वर्ष के सिर पर गंभीर चोट, भूली पिता कुशाल दांगी उम्र 10 वर्ष सिर पर गंभीर चोट के कारण घायल अवस्था में रैपर किया। मौके पर थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती व पुलिस टीम ने पहुंचकर घटना की जांच में जुटी। 

‎रोड ठेकेदार के खिलाफ नागरिकों में जमकर आक्रोश है। 

‎बाईपास पर रोड बन गया जहां पर चौराहे है । वहां कोई सिग्नल ब्रेकर और ना ही कोई संकेत तक बनाए है। जिस कारण भाटखेडा चौराहा ,सेदरा रोड चौराहा, रनारा रोड चौराहा तीनों जगह पर ज्यादा आवागमन रहता है । आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है ,तेली खेड़ा जोड़ पर बाईपास का कार्य निर्माण अधूरा है । चौराहे पर ब्रेकर या सिग्नल नहीं बनाया तो आए दिन दुर्घटनाएं होने की आशंका लगी रहती है। तेज रफ्तार से वाहन निकलते हैं।