📰 पूरी खबर:
लोकेशन -राजगढ़
संवाददाता -रामबाबू चौहान
राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में चढ़ावे एवं वित्तीय अनियमितताओं के लगाए जा रहे आरोपों की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग को लेकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियव्रत सिंह के निर्देश पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने सोमवार की दोपहर 12:00 बजे स्थानीय कांग्रेस कार्यालय से लेकर जीरापुर रोड स्थित टप्पा कार्यालय तक, ढोल धमाके के साथ नारेबाजी करते हुए, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार सोनू गुप्ता को ज्ञापन सौपा गया । पूर्व विधायक डॉ राम प्रसाद दांगी ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस विषय में पूरी पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए। इसके साथ ही निराश्रित गोवंश के संरक्षण की मांग भी की गई।
इस दौरान पूर्व विधायक डॉ राम प्रसाद दांगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह खींची, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तरुण चौबे, युवाक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अक्षय जैन, ब्लॉक किसान कांग्रेस कुशाल सिंह दांगी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमर सिंह पाटीदार, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।