पन्ना जिले के शाहनगर से एक गौरवशाली खबर सामने आई है। शाहनगर ग्राम पंचायत सचिव एवं एडवोकेट कुलभूषण प्रसाद चतुर्वेदी और शाहनगर सरपंच मनोज कुमार जैन को दिल्ली में आयोजित भारत प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।

कुलभूषण प्रसाद चतुर्वेदी को लोक सेवा, कानून और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जबकि सरपंच मनोज कुमार जैन को लोक सेवा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

नेशनल साइंस सेंटर, प्रगति मैदान में आयोजित समारोह में अतिथियों ने दोनों को मेडल, गोल्डन ट्रॉफी और सम्मान प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इतना ही नहीं, समारोह के बैकड्रॉप पर फाइनल अवॉर्डीज की सूची में दोनों की तस्वीरें भी प्रदर्शित की गईं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद एडवोकेट कुलभूषण चतुर्वेदी ने कहा कि उनकी कार्यशैली की मूल थीम बिना किसी स्वार्थ के निरंतर जनसेवा करना है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना वे अपना परम कर्तव्य मानते हैं।

वहीं सरपंच मनोज कुमार जैन ने कहा कि ग्राम पंचायत में किए गए नवाचारों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए जिला CEO के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि यह सम्मान नीति आयोग से पंजीकृत भारत प्रतिभा सम्मान काउंसिल द्वारा प्रदान किया गया। पन्ना जिले की दो प्रतिभाओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन पूरे बुंदेलखंड के लिए गर्व और सम्मान का विषय बन गया है।

शाहनगर की धरती से निकली इन दो प्रतिभाओं ने दिल्ली के मंच पर पन्ना का नाम रोशन किया है। जनसेवा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके प्रयासों को मिली यह राष्ट्रीय पहचान निश्चित ही क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि है।