मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में युवाओं को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक नई और प्रेरक क्रांति देखने को मिल रही है। जेके सीमेंट ने 'भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट' के साथ मिलकर स्थानीय युवाओं के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया है। 'उद्यमिता विकास कार्यक्रम' के तहत पन्ना के युवाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए उचित मार्गदर्शन, तकनीकी प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता मुहैया कराई जा रही है, जिससे क्षेत्र में स्वरोजगार के नए द्वार खुल गए हैं। इस पहल का सबसे बड़ा और सकारात्मक पहलू यह है कि यहाँ के उद्यमी न केवल खुद का व्यवसाय शुरू कर रहे हैं, बल्कि अपनी इकाइयों के माध्यम से सप्लाई चेन, परिवहन और अन्य सहायक सेवाओं के जरिए बड़े पैमाने पर अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन कर रहे हैं।

सफलता की मुख्य उपलब्धियाँ:
​6,000 से अधिक युवाओं तक पहुँच: व्यापक जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से अब तक पन्ना क्षेत्र के 6,345 युवाओं को इस कार्यक्रम से जोड़कर मार्गदर्शन प्रदान किया गया है।

सघन प्रशिक्षण एवं काउंसलिंग: 756 युवाओं की करियर काउंसलिंग की गई, जबकि 265 युवाओं को गहन व्यावसायिक एवं उद्यमिता कौशल का प्रशिक्षण दिया गया।

130 अनुभवी मेंटर्स का साथ: युवाओं के सही दिशा-निर्देशन और व्यावसायिक चुनौतियों से निपटने के लिए क्षेत्र के 130 अनुभवी मेंटर्स को इस नेटवर्क से जोड़ा गया है।
​98 नए उद्यमियों का उदय: इस जमीनी पहल के परिणामस्वरूप पन्ना जिले में 98 नए सफल उद्यमी तैयार हो चुके हैं, जो अपने स्वयं के उद्यम का संचालन कर रहे हैं।

​₹4.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता: युवाओं के व्यापारिक विचारों को धरातल पर उतारने और मौजूदा इकाइयों को मजबूती देने के लिए विभिन्न बैंकों के सहयोग से ₹4,1500000 (4.15 करोड़ रुपये से अधिक) का ऋण स्वीकृत कराकर वितरित किया गया है।

​'जॉब सीकर' नहीं, अब 'जॉब क्रिएटर' बन रहे पन्ना के युवा
​जेके सीमेंट और BYST की इस संयुक्त मुहिम ने पन्ना के युवाओं की सोच में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। अब यहाँ का युवा केवल नौकरी की तलाश करने वाला नहीं रहा, बल्कि खुद का उद्यम स्थापित कर स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अपार अवसर पैदा करने वाला 'जॉब क्रिएटर' बन रहा है। इस दूरदर्शी पहल से पन्ना की स्थानीय अर्थव्यवस्था  को एक नई और मजबूत गति मिल रही है।