दिल्ली में NEET परीक्षा को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन की गूंज अब मध्यप्रदेश के नीमच तक पहुंच गई है। भारत आदिवासी पार्टी यानी BAP और जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के बैनर तले शहर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया है।

https://youtu.be/CNuyrZVxazc

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर जुटे प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। धरना स्थल पर लगे बैनरों में लिखा है कि "छात्रों पर चली एक-एक लाठी का जवाब देना होगा।"

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अब सभी की नजर सरकार और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।