विदिशा ! कभी-कभी गुटखा खाना और थूकना भी जान ले सकता है शायद  आप ऐसा सोच भी नहीं सकते पर विदिशा जिले के गंज बासौदा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है गंजबासोदा के वार्ड नंबर -6 के गायत्री नगर में प्रभु लाल नामक व्यक्ति जिनकी उम्र 65 वर्ष है जो कि मकान की तीसरी मंजिल पर खड़े थे और अचानक हाई टेंशन लाइट  की चपेट में आ गए  और 11000 kv की विद्युत लाइन से उन्हें जोरदार झटका लगा झटका लगते  ही आसपास हड़कम्प मच गया आसपास के लोगों ने तुरंत प्रभु लाल को मौके से हटाया और इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया जहां जांच पड़ताल के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

जब इस संबंध में आसपास के लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तीसरी मंजिल से जब प्रभु लाल गुटखा थूक रहे थे तब उन्हें हाई टेंशन लाइट ने चपेट में ले लिया और इसी कारण उनकी जान गई है इस संबंध में आसपास के लोगों का यह भी कहना है कि हम लोग कई बार विद्युत विभाग को और स्थानीय अधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं हमारे घरों के आसपास से हाई टेंशन लाइट को हटाया है परंतु आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई और आज एक बड़ी घटना विद्युत विभाग की लापरवाही से यहां पर हो गई है