📰 पूरी खबर:
विदिशा से बड़ी खबर सामने आई है। कुरवाई थाना क्षेत्र के ग्राम तलापार में शराब और खाना बनाने की बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपने ही पिता पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया।
घटना 28 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। विवाद के दौरान आरोपी चुन्नू उर्फ अरुण अहिरवार, उम्र 27 वर्ष ने अपने पिता सोमत अहिरवार के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कुरवाई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए घेराबंदी और सर्च अभियान चलाया।
पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा रहा कि हत्या के आरोपी बेटे को वारदात के महज चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 437/26, धारा 103(1) वीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
कुरवाई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा है।