📰 पूरी खबर:
शाजापुर ! नंदुरबार (महाराष्ट्र) से मिर्च भरकर ग्वालियर की ओर जा रही एक पिकअप वाहन (MP-09 AY-86847) मक्सी बाईपास रेलवे ब्रिज के आगे अनियंत्रित होकर पुलिया में जा घुसी, जिससे भीषण हादसा हो गया और पिकअप चालक वाहन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और ग्राइंडर की मदद से वाहन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद, 1033 एम्बुलेंस की सहायता से घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया। घायल चालक की पहचान विजय कुमार (पिता राम बहादुर सिंह, निवासी बड़ापुरा, जिला भिंड) के रूप में हुई है। इस बचाव कार्य के दौरान 1033 एम्बुलेंस के पायलट मुबारिक खान, हेड कांस्टेबल दिनेश मीणा जी और 1033 एम्बुलेंस का अन्य स्टाफ मौके पर मौजूद रहकर सराहनीय सहयोग प्रदान किया।