📰 पूरी खबर:
सावन माह के पावन अवसर पर गुरुवार को पवई के पवित्र पतने नदी के किनारे मां कलेही देवी मंदिर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए। डीजे,ढोल नगाड़ों और भगवान शिव के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
कांवड़ यात्रा झंडा बाजार,गांधी चौक से होते हुए जगदीश स्वामी मंदिर पहुंची तत्पश्चात विभिन्न मार्गों से होते हुए जटाशंकर धाम के लिए निकली ।श्रद्धालु पतने नदी से पवित्र जल लेकर भगवान जटाशंकर का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आया। रास्तेभर श्रद्धालुओं का जगह-जगह स्वागत किया गया।
कांवड़ियों ने हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ भगवान शिव की आराधना की। यात्रा के चलते पवई क्षेत्र में दिनभर धार्मिक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।