📰 पूरी खबर:
पन्ना ! पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिमरिया पुलिस एवं अस्थायी पुलिस चौकी पुरैना द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 किलो 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (सूखा गाँजा), एक रेनाल्ट ट्राइबर कार तथा अन्य सामग्री जप्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमरिया में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन, विक्रय एवं भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है।
29 जुलाई को अस्थायी पुलिस चौकी पुरैना प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीलाल राजपूत को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की रेनाल्ट ट्राइबर कार क्रमांक MP35ZF6435 से गैसाबाद की ओर से अवैध मादक पदार्थ (सूखा गाँजा) लेकर आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा स्वतंत्र साक्षियों एवं पुलिस बल के साथ चौकी पुरैना के सामने वाहन चेकिंग की गई।
वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध रेनाल्ट ट्राइबर कार को रोककर चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम अमित अवस्थी पिता स्व. रामलोचन अवस्थी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, ककरहाई, थाना अमानगंज, जिला पन्ना बताया। नियमानुसार समस्त वैधानिक कार्यवाही एवं तलाशी लेने पर कार की डिक्की तथा मध्य सीट के नीचे रखे दो पैकेटों से कुल 04 किलो 166 ग्राम अवैध सूखा गाँजा बरामद हुआ। आरोपी से मादक पदार्थ रखने संबंधी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गाँजा दमोह रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदना स्वीकार किया।
बरामद गाँजे को नियमानुसार तौल, परीक्षण एवं सीलबंद कर जप्त किया गया। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त रेनाल्ट ट्राइबर कार, एक ओप्पो मोबाइल फोन, नगदी, पर्स तथा अन्य दस्तावेज भी विधिवत जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमरिया में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
आरोपी का नाम-पता
अमित अवस्थी पिता स्व. रामलोचन अवस्थी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, ककरहाई, थाना अमानगंज, जिला पन्ना (म.प्र.)
जप्त सामग्री
04 किलो 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (सूखा गाँजा), अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000
रेनाल्ट ट्राइबर कार क्रमांक MP35ZF6435, कीमत लगभग ₹5,00,000
ओप्पो मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹29,000
नगद ₹160, पर्स, एटीएम कार्ड एवं अन्य दस्तावेज
सराहनीय योगदान
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिमरिया निरी0 माधवी अग्निहोत्री, स्थायी पुलिस चौकी पुरैना प्रभारी सउनि श्रीलाल राजपूत, प्रआर नीरज बागरी, प्रआर नवीन चौरसिया, आरक्षक रूपेश सहित थाना सिमरिया पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।