​मध्य प्रदेश का पन्ना जिला, जो गिद्धों के संरक्षण और इनकी बढ़ती आबादी के लिए जाना जाता है, वहाँ से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पहाड़ीखेरा के एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में आठ गिद्धों और एक सियार का शव मिलने से वन महकमे में हड़कंप मच गया है। दक्षिण पन्ना वन परिक्षेत्र से 3 किमी दूर, पहाड़ीखेरा स्थित किसान राम स्नेही प्रजापति के खेत में गिद्धों के एक साथ शव मिलने से आशंका है कि हफ्ते भर पहले जहरीले पदार्थ के सेवन से सियार की मौत हुई थी। झाड़ियों में छिपा होने के कारण शव किसी को दिखा नहीं। सियार का विषैला मांस खाने पहुँचे भूखे गिद्धों का झुंड भी जहर का शिकार हो गया और 8 गिद्धों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही डीएफओ धीरेंद्र प्रताप सिंह और रेंजर राहुल शाक्यवार वन अमले के साथ मौके पर पहुँचे और साक्ष्य जुटाए। मौतों के सटीक कारण की पुष्टि के लिए विसरा और अवशेषों के सैंपल एकत्र कर जांच हेतु सागर और जबलपुर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।