पवई (पन्ना)। ऐतिहासिक जगदीश स्वामी मंदिर से नन्ही पवई से जनकपुर बागरन टोला पहुंची भगवान जगन्नाथ स्वामी की बारात, श्रद्धालुओं ने रंगोली और मंगल कलश से किया भव्य स्वागत

पवई (पन्ना)। ऐतिहासिक जगदीश स्वामी मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा के द्वितीय दिवस शुक्रवार शाम नन्ही पवई में रात्रि विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी की बारात जनकपुर (बागरन टोला) के लिए रवाना हुई। बारात प्रारंभ होने से पहले गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भगवान की आरती उतारी। इस दौरान पुलिस बल ने परंपरा के अनुसार भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।

ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और "जय जगन्नाथ" के जयघोष के बीच निकली बारात सलेहा रोड, पटेल मोहल्ला और नगायच मोहल्ला से होती हुई जनकपुर (बागरन टोला) पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। महिलाओं ने मंगल कलश सजाकर एवं आकर्षक रंगोलियां बनाकर बारात की अगवानी की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जनकपुर (बाग रन टोला) स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान जगन्नाथ स्वामी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद धार्मिक परंपराओं के अनुसार भगवान के विवाह संस्कार एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। देर रात तक भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

आज शाम जगदीश स्वामी मंदिर लौटेगी बारात
रथयात्रा का समापन शनिवार शाम होगा। शाम 6 बजे भगवान जगन्नाथ स्वामी की बारात जनकपुर (बागरन टोला) से वापस जगदीश स्वामी मंदिर के लिए रवाना होगी। वापसी यात्रा करही चौराहा, मिलौनीगंज और बस स्टैंड मार्ग से होकर मंदिर पहुंचेगी। मंदिर परिसर में पुजारी अनूप अंशुल पाठक द्वारा अंतिम महाआरती संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद भगवान का पुनः मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा तथा बारात में शामिल श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। नगर में इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का विशेष वातावरण बना हुआ है।कली भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा के द्वितीय दिवस शुक्रवार शाम नन्ही पवई में रात्रि विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी की बारात जनकपुर (बागरन टोला) के लिए रवाना हुई। बारात प्रारंभ होने से पहले गणमान्य नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भगवान की आरती उतारी। इस दौरान पुलिस बल ने परंपरा के अनुसार भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।

ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और "जय जगन्नाथ" के जयघोष के बीच निकली बारात सलेहा रोड, पटेल मोहल्ला और नगायच मोहल्ला से होती हुई जनकपुर (बागरन टोला) पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया। महिलाओं ने मंगल कलश सजाकर एवं आकर्षक रंगोलियां बनाकर बारात की अगवानी की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

जनकपुर (बागरन टोला) स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान जगन्नाथ स्वामी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद धार्मिक परंपराओं के अनुसार भगवान के विवाह संस्कार एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। देर रात तक भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।

आज शाम जगदीश स्वामी मंदिर लौटेगी बारात
रथयात्रा का समापन शनिवार शाम होगा। शाम 6 बजे भगवान जगन्नाथ स्वामी की बारात जनकपुर (बागरन टोला) से वापस जगदीश स्वामी मंदिर के लिए रवाना होगी। वापसी यात्रा करही चौराहा, मिलौनीगंज और बस स्टैंड मार्ग से होकर मंदिर पहुंचेगी। मंदिर परिसर में पुजारी अनूप अंशुल पाठक द्वारा अंतिम महाआरती संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद भगवान का पुनः मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा तथा बारात में शामिल श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। नगर में इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का विशेष वातावरण बना हुआ है।