खलघाट। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक आदरणीय श्री अजय सिंह जी 'राहुल भैय्या' ने आज खलघाट में धार जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री कमल किशोर पाटीदार जी के निवास पर पहुंचकर कांग्रेसजनों से आत्मीय मुलाकात की।


इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री अजय सिंह जी का पुष्पमालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री एवं कुक्षी के विधायक श्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल भी  साथ आए।मुलाकात के दौरान संगठन की वर्तमान गतिविधियों, जनहित के मुद्दों तथा क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई।


श्री अजय सिंह जी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती एवं जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के हितों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।


इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामकृष्ण वर्मा, धरमपुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पाटीदार, धामनोद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन जायसवाल, धरमपुरी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ जियाउल हक, कांग्रेस नेता व उपसरपंच जावेद खान, कांग्रेस नेता मनोहर सिंह लम्बू, योगेन्द्र मुकाती, अजय पाटीदार, साबिर शेख भय्यू पार्षद अकील जमींदार, करण सिंह सोलंकी, कमल यादव, मलखान सिंह पटेल, कैलाश पाटीदार, हरिराम पाटीदार, रुपेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।