देवास | बागली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इसरार उर्फ गोपी (25) निवासी बागली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल और घर से चुराए गए तांबे के बर्तन सहित कुल ₹1 लाख 44 हजार का मश्रुका बरामद किया।

 बाइक चोरी: चापड़ा-बागली रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास से चुराई गई ₹1.19 लाख कीमत की मोटरसाइकिल बरामद।

 घर में चोरी: बागली में एक मकान से चुराए गए तांबे के बर्तन, थाली, गिलास, कढ़ाई और छलनी सहित ₹25 हजार का सामान जब्त।

 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
 सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह जादौन सहित बागली पुलिस टीम का योगदान रहा।