होम>सामाजिक>शहडोल में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान और भंडारे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह
Riport : Prateek Mishra
शहडोल में भगवान परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर और भंडारे के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
शहर के जयस्तंभ चौक पर सुबह से ही परशुराम जयंती के कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई थी। यहां स्वास्थ्य शिविर में लोगों की जांच की गई और डॉक्टरों ने आवश्यक परामर्श दिया। साथ ही रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 21 यूनिट रक्तदान किया। इसके बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, जहां सामाजिक समरसता का संदेश भी देखने को मिला। शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो जयस्तंभ चौक से शुरू होकर मोहनराम मंदिर तक पहुंची।शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।