📰 पूरी खबर:
दमोह जिले की हिंडोरिया नगर पंचायत में 15 लाख रुपये की लागत से बन रहा मीट मार्केट पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। बाउंड्री वॉल और फर्श टूटने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
नगर पंचायत के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लक्ष्मण पटेल, पार्षद असीम रजा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सीएमओ राजेंद्र खरे भी मौजूद रहे, जिन्होंने भी कार्य को गुणवत्ताहीन माना।
पार्षदों का आरोप है कि नगर पंचायत के अधिकांश निर्माण कार्य एक ही ठेकेदार को दिए गए हैं और लगभग सभी कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी की गई है। उन्होंने निर्माण एजेंसी का भुगतान रोकने, पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।