डिंडौरी में कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 107 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 27 हजार 373 रुपये है। कार्रवाई डिंडौरी-समनापुर मार्ग पर भोंदू टोला स्थित एक कबाड़ की दुकान में की गई। मामले में पुलिस ने आरोपी जगदीश कांसकार को गिरफ्तार किया है।

वीओ: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।