अनूपपुर 01 सितंबर 2026/ जिले में जारी वर्षा की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने एवं मैदानी अमले के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है। कार्यालय कलेक्टर, अनूपपुर के कक्ष क्रमांक 56 में स्थापित जिला आपदा नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे दूरभाष एवं ई-मेल के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देशानुसार जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक श्री मनोज कुमार रौतेल (मो. नं. 9131271968), दोपहर 02:00 बजे से रात्रि 08:00 बजे तक सुश्री कमलेश्वरी यादव (मो. नं. 9301522935) एवं सुश्री सपना रजक (मो. नं. 9685158619) तथा रात्रि 08:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक श्री भोलेलाल कोल (मो. नं. 9171365430) की ड्यूटी लगाई गई है।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के सुचारू संचालन एवं विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए जिला प्रबंधक, लोक सेवा प्रबंधन विभाग श्रीमती सोनू सिंह राजपूत (मो. नं. 9424507799) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 0755-2840603, 07659-181 एवं ई-मेल आईडी aapda.anuppur@gmail.com पर वर्षा, जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर अथवा अन्य आपदा संबंधी स्थिति की सूचना दी जा सकती है।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के माध्यम से जिले में वर्षा की स्थिति, नदी-नालों के जलस्तर एवं जलभराव सहित अन्य परिस्थितियों पर सतत निगरानी की जा रही है। प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों एवं मैदानी अमले से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही