📰 पूरी खबर:
अनूपपुर,1 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- 2026 के तहत माह सितंबर में आयोजित किए जाने वाले शिविर तिथि पर शिविर स्थल के आसपास की ग्राम पंचायत के क्षेत्र भ्रमण, जनसंवाद, आम जनों की शिकायतों का निवारण, शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लोक सेवाओं की समय में प्रदायगी व विकास कार्यों का निरीक्षण सुनिश्चित करने के लिए जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने जिला पंचायत में पदस्थ परियोजना अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
आगामी 4 सितंबर को मंगल भवन कोतमा मे आयोजित शिविर के आस-पास के ग्राम पंचायत के लिए परियोजना अधिकारी रावेंद्र पटेल को ग्राम पंचायत सारंगढ़, गुलीडांड,सिलपुर परियोजना अधिकारी डॉ उमेश द्विवेदी को गोहांड्रा, गोडारू, रेउसा परियोजना अधिकारी राजेंद्र कोरिया को साजा टोला,बहेराबांध, बेनीबहरा, डीसी (एसबीएम) राम नरेश वर्मा को थानगांव, बेलगांव, कोठी ग्राम पंचायत निरीक्षण के लिए आवंटित की गई है इसी तरह शिविर के निर्धारित कैलेंडर अनुसार नियत तिथियो पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारियों को निरीक्षण हेतु ग्राम पंचायते आवंटित की गई है।