📰 पूरी खबर:
अनूपपुर 31 अगस्त 2026/ शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत अनूपपुर जिले से जगन्नाथ पुरी की तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। तीर्थ यात्रा 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी।
यात्रा के लिए 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिक आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं को निर्धारित आयु सीमा में 2 वर्ष की छूट दी गई है। आवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए। इच्छुक आवेदक निर्धारित समय-सीमा में अपना आवेदन संबंधित नगर पालिका, नगर परिषद अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने की स्थिति में यात्रियों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही 65 वर्ष से अधिक आयु के एकल यात्रियों को अपने साथ एक सहायक ले जाने की पात्रता होगी।