अनूपपुर 21 अगस्त 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान- 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के किरगी मे आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन कर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।उन्होंने शिविर स्थल पर लगाए गए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के पंजीयन कार्य का जायजा लिया गया तथा हितग्राहियों को योजना के लाभ के संबंध में जानकारी दी गई। 
 
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने इसके पूर्व ग्राम पंचायत अचलपुर तथा वृंदावन ग्राम अमगवां का भ्रमण कर शासकीय संस्थाओं व ग्राम स्तरीय संधारित दस्तावेजों तथा विकास कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया गया।भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के बीवी जी राम जी योजना के परियोजना अधिकारी श्री रावेन्द्र पटेल, सहायक यंत्री महत्वाकांक्षी सिंह एवं सर्व संबंधित उपस्थित थे। 

जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने भ्रमण के दौरान एक बगिया मां के नाम पौधारोपण कार्य, बेला टोला में पुलिया निर्माण कार्य का अवलोकन करते हुए ग्रामीण जनों से चर्चा कर विकास कार्यों की जानकारी ली गई। 

जिला पंचायत सीईओ ने वृंदावन ग्राम अमगवां में ग्राम पंचायत कार्यालय में संधारित दस्तावेजों का अवलोकन किया तथा ग्राम में स्थित नंद गौशाला तथा प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में मध्यान भोजन कार्यक्रम एवं हैंड पंप के संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया।