📰 पूरी खबर:
तराना/कायथा। उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र के कायथा रोड स्थित मल्हारगढ़ के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार एक आईसर वाहन रॉन्ग साइड से आ गया, जिससे सामने से आ रहे अशोक लीलैंड वाहन से उसकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक लीलैंड वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। वहीं आईसर का ड्राइवर साइड का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही कायथा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह रॉन्ग साइड ड्राइविंग और लापरवाही मानी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रिपोर्टर अजय नवरंग